मुजफ्फरपुर39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घायल युवक व उसके परिजन।
मुजफ्फरपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कुढ़नी थाना क्षेत्र के ठोड़ी पुल के समीप की है। जहां एक अनियंत्रित कार ने सामने से एक बाइक सवार तीन युवकों को ठोकर मार दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही उनकी बाइक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। वहीं, घायलों के परिजनों को मोबाइल से सूचना दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए आनन फानन में सदर अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनकी इलाज की जा रही है। घायलों में फकुली ओपी के फकुली निवासी मो.मुराद, अफसार आलम व सदरे आलम है। इनके पैरो व शरीर के कई जगहों पर चोट लगी है।
मामले में घायल मुराद ने बताया कि तीनों एक ही गांव के रहने वाले है। बैंक से पैसा निकालने के लिए निकले थे। सर्विस लेन से होते हुए रजला की ओर जा रहे थे। इसी दौड़ान सामने से आ रही एक कार ने अपना संतुलन खो दिया। फिर, अनियंत्रित होकर बाइक में ठोकर मार दिया। घटना के बाद वे सभी सड़क पर गिर गए। पैरो में काफी चोटे लगी है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने किसी तरह सड़क से उठाकर साइड में रखा। फिर, अस्पताल पहुंचे है। इधर, घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज नही कराई गई थी।