अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Oct 2021 06:54 PM IST
सार
भाजपा के प्रत्याशियों की दो फर्जी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गईंं। ये विज्ञप्तियां राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के नाम से जारी की गईं। इस संबंध में प्रदेश भाजपा के कार्यालय सचिव प्यार सिंह की ओर से साइबर क्राइम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया है।
ख़बर सुनें
विस्तार
सोशल मीडिया पर गुरुवार सुबह और दोपहर को भाजपा के प्रत्याशियों की दो फर्जी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गईं। इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मंडी से, अर्की से गोविंद राम, फतेहपुर से पंकज हैपी प्रत्याशी बताए गए। दूसरी सूची में जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा और फतेहपुर से कृपाल परमार को टिकट देने की बात लिखी गई।
ये विज्ञप्तियां राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के नाम से जारी की गईं। इस संबंध में प्रदेश भाजपा के कार्यालय सचिव प्यार सिंह की ओर से साइबर क्राइम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया है। उन्होंने शिकायत में बताया कि उपचुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के मकसद से ऐसा किया गया है।