ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 29 Sep 2021 02:11 PM IST
Tiago NRG को आधिकारिक तौर पर पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। Tata Tiago NRG भारतीय कार बाजार में दो ट्रांसमिशन विकल्पों – MT और AMT के साथ उतारी गई है। टाटा टियागो एनआरजी के MT वर्जन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.57 लाख रुपये है। जबकि AMT वर्जन की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 7.09 लाख रुपये से शुरू होती है। यानी भारतीय बाजार की तुलना में इस कार की नेपाल में कीमत करीब तीन गुना ज्यादा है।
टाटा मोटर्स का टियागो एनआरजी कंपनी की लोकप्रिय हैचबैक टियागो पर आधारित एक क्रॉसओवर कार है। लेकिन इसके एक्सटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। साथ ही साथ कार के इंटीरियर और केबिन में भी अपडेट्स देखने को मिलते हैं, जिससे नई Tata Tiago NRG का लुक बेहद स्पोर्टी नजर आता है।