कोल्हापुर. पति (Husband) ने खराब आर्थिक स्थिति के चलते पत्नी (Wife) को टच स्क्रीनवाला स्मार्ट मोबाइल फोन (Smart Mobile Phone) नहीं दिलाया तो नाराज पत्नी में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। कोल्हापुर जिले के पन्हाला तालुका के पोर्ले तर्फ ठाणे में यह घटना घटी है। इस घटना को लेकर पन्हाला पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। मृतका का नाम प्रियांका लोकरे (19) है। इस मामले में उसके पति वैभव लोकरे ने पन्हाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, प्रियांका ने घर में अकेले रहने के दौरान छत में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलने पर परिसर में खलबली मच गई। केवल टच स्क्रीन मोबाइल नहीं देने की वजह से आत्महत्या की घटना से लोग सहम गए है।
यह भी पढ़ें
एक वर्ष पहले हुई थी शादी
पुलिस ने बताया कि वैभव की एक वर्ष पहले शाहुवाड़ी तालुका के डोनोली में रहने वाली प्रियांका से शादी हुई थी। वैभव ईंट भट्टे पर काम करता है। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। शादी के कुछ दिन आनंद से गुजरने के बाद पत्नी प्रियांका उसे घुमाने ले जाने और टच स्क्रीन वाला र्स्माट मोबाइल दिलाने की जिद कर रही थी, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वैभव पत्नी की जिद को पूरा नहीं कर सकता था। इससे नाराज होकर प्रियांका ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पन्हाला पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर कर रही है।