ख़बर सुनें
पाकबड़ा। तीन दिन पहले भरे बाजार में महिला मैनेजर से मोबाइल लूटकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से महिला मैनेजर से लूट के दो मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ करके अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।
नोएडा निवासी भारती शर्मा एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी खाद्य सामानों की दुकान की सेवाएं प्रदान करती है। तीन दिन पहले भारती शर्मा अपनी टीम के साथ पैदल पाकबड़ा में सर्वे कर रही थीं। जैसे ही टीम शाम करीब साढ़े पांच बजे गोधूलि मार्किट के पास पहुंची थी, इतने में एक युवक आया और भारती के हाथ में से दो मोबाइल छीनकर भाग निकला था।
इतने में पीड़िता कुछ समझ पाती आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने भारती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से दोनों मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलीम निवासी रतनपुर कलां थाना पाकबड़ा बताया है। थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ करके अन्य मामलों की भी जानकारी ली जा रही है।