Political – पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की सफल बनाने की रूपरेखा बनाई

ख़बर सुनें

औरैया। सपा जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को ककोर स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक में चार अक्तूबर को होने वाली पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई गई। साथ ही सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ व एमएलसी राज पाल कश्यप और पूर्व मंत्री श्रीराम पाल के नेतृत्व में प्रदेश भर में पिछड़ों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली जा रही है। चार अक्तूबर को रैली के जिला आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। सपा कार्यालय पर सम्मेलन होगा। सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को लाने के लिे जनसंपर्क अभियान में जुट जाएं।
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने कहा कि खाद, बीज, पानी, डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से खेती-किसानी का काम भी चौपट हो गया है।
सयुस जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जनता सपा की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। विधानसभा चुनाव में सपा अपना परचम फहराएगी।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, पूर्व प्रमुख गनेश सिंह, रेखा वर्मा, अजय पाल जाटव, धनदेवी यादव, उदयवीर यादव व अमित यादव आदि मौजूद रहे।