धनु राशि के जातक बहुत ही जिज्ञासु होते हैं, पढ़ाई के दौरान भी यह हर बात पर सवाल उठाते हैं। इस राशि के लोग हर परीक्षा में अव्वल आते हैं।
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ाई-लिखाई में सबसे आगे रहे। अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर कामयाब बनाने के लिए लोग उन्हें कोचिंग भेजते हैं और ट्यूशन तक लगवाते हैं। हालांकि हर व्यक्ति में अपने अलग गुण होते हैं। कुछ लोग खेल-कूद में नंबर वन होते हैं तो कुछ पेटिंग या फिर डांस आदि में। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें पढ़ना-लिखना काफी पसंद होता है। अक्सर आपने अपने कुछ ऐसे साथियों को देखा होगा जो हमेशा पढ़ाई करने में व्यस्त रहते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत और लगन से कठिन-से-कठिन परीक्षा को भी पास कर लेते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में ऐसी चार राशियों का जिक्र किया गया है, जिन्हें पढ़ना-लिखना बेहद ही पसंद होता है। इन राशियों के जातक बेहद मेहनती होते हैं और हर परीक्षा में अव्वल आते हैं। तो आइये जानते हैं उन राशियों के बारे में-
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक बेहद ही बुद्धिमान होते हैं। इनकी समझदारी और तर्कसंगत विचारों को देखकर हर कोई इनसे इंप्रेस हो जाता है। इस राशि के जातकों को पता है कि केवल किताबें पढ़कर ही ज्ञान की प्राप्ति की जा सकती है। अपनी बुद्धिमानी और ज्ञान से यह किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को क्लियर कर लेते हैं। पढ़ाई-लिखाई में इनका विश्वास सबसे अलग होता है।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों का सबसे ज्यादा मन पढ़ाई में लगता है। यह पढ़ाई को पूरी तरह से एंजॉय करते हैं। कई बार इनकी इस आदत को देख लोग इन्हें किताबी कीड़ा तक बुलाते हैं। लेकिन इस राशि के जातक किसी की परवाह किए बिना, केवल अपने मन की ही सुनते हैं।
धनु राशि: इस राशि के जातक बहुत ही जिज्ञासु होते हैं। पढ़ाई के दौरान भी यह हर बात पर सवाल उठाते हैं। धुन राशि के जातक क्लास में हमेशा टॉप पर बने रहते हैं। यह पढ़ाई को पूरे समर्पण के साथ करते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इस राशि के जातकों को सफलता हासिल होती है।
मकर राशि: मकर राशि के जातक पूरा मन लगाकर पढ़ाई करते हैं। पढ़ने-लिखने को लेकर इनकी लगन को देख हर कोई इनसे प्रेरित होता है। पढ़ाई में ये हमेशा सबसे आगे रहते हैं।