October 2021 Rashi Parivartan These Zodiac Sign Affected By Greh Tansit

मंगल ग्रह फिलहाल कन्या राशि में विराजमान हैं। 22 अक्टूबर को मंगल सुबह एक बजकर 13 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहों के परिवर्तन करने से मनुष्य की जिंदगी पर काफी प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक अक्टूबर के महीने में चार ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल के राशि परिवर्तन का असर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन मेष, सिंह, तुला और मीन राशि अधिक प्रभावित होंगी।

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन: शुक्र ग्रह 2 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान शुक्र तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह राशि परिवर्तन सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर होगा। फिर 30 अक्टूबर तक शुक्र वृश्चिक राशि में रहकर धुन राशि में प्रवेश करेंगे।

बुध ग्रह: बुध ग्रह वर्तमान में तुला राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं। 2 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 18 अक्टूबर को वह कन्या राशि में ही मार्गी होंगे। 2 नवंबर को एक बार फिर से बुध का राशि परिवर्तन होगा।

सूर्य का राशि परिवर्तन: सूर्य का राशि परिवर्तन 17 अक्टूबर दोपहर एक बजे तुला राशि में होगा। 16 नवंबर तक सूर्य तुला राशि में ही रहेंगे और फिर वह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

मंगल ग्रह: मंगल ग्रह फिलहाल कन्या राशि में विराजमान हैं। 22 अक्टूबर को मंगल का राशि परिवर्तन होगा। मंगल, सुबह एक बजकर 13 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

इन सभी ग्रहों के परिवर्तन का असर इन राशियों के जातकों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा-

मेष: मेष राशि के जातकों को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर महीने के आखिरी दो हफ्तों में आर्थिक संकट होगा। पत्नी के साथ अनबन हो सकती है।

सिंह: बुध का वक्री होना सिंह राशि के जातकों के लिए मुसीबत बन सकता है। बुध के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कमी आ सकती है, जिसका असर इनके रिश्तों पर पड़ेगा।

तुला: तुला राशि के जातकों को अपने विवेक से सभी फैसले लेने की जरूरत है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोचें। सूर्य के परिवर्तन के कारण इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।