11:16 PM, 28-Sep-2021
लगातार तीन हार के बाद जीती मुंबई इंडियंस, पंजाब को छह विकेट से हराया
What a win for Mumbai!
19th over ➜ 1 . 4 2 4 6
HARDIK PANDYA you beauty 🔥#MIvPBKS | #IPL2021
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 28, 2021
11:09 PM, 28-Sep-2021
मुंबई को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 16 रन
मुंबई को जीत के लिए 12 गेंदों में 16 रन की दरकार है। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या पर पूरा दारोमदार है।
11:01 PM, 28-Sep-2021
हार्दिक-पोलार्ड पर पूरा दारोमदार
मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों में 29 रन की दरकार है। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या पर पूरा दारोमदार है।
10:56 PM, 28-Sep-2021
मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों में 40 रन चाहिए
मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों में 40 रन की दरकार है। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या पर पूरा दारोमदार है।
10:50 PM, 28-Sep-2021
मुंबई को लगा बड़ा झटका, सौरभ तिवारी अर्धशतक से चूके
16वें ओवर की पहली गेंद पर नाथन एलिस ने मुंबई को बड़ा झटका दिया। नाथन ने सौरभ तिवारी के विकेट के पीछे राहुल के हाथों कैच आउट कराया। तिवारी 37 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाए।
10:45 PM, 28-Sep-2021
मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों में 51 रन की दरकार
मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों में 51 रन की दरकार है। सौरभ तिवारी और हार्दिक पांड्या पर पूरा दारोमदार है।
10:43 PM, 28-Sep-2021
हार्दिक को मिला जीवनदान
14वें में अर्शदीप सिंह की दूसरी गेंद पर हरप्रीत बरार ने हार्दिक पांड्या का कैच छोड़ दिया। इस समय पांड्या 8 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
10:24 PM, 28-Sep-2021
10 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर 62/3
10 ओवर्स के बाद मुंबई ने तीन विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 1 और सौरभ तिवारी 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
10:19 PM, 28-Sep-2021
शमी ने डिकॉक को किया चलता
10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी ने पंजाब को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने मुंबई के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (27) को आउट किया। तीसरे विकेट के विए डिकॉक और सौरभ तिवारी के बीच 45 रन की साझेदारी हुई।
10:06 PM, 28-Sep-2021
आईपीएल 2021 में सूर्यकुमार का अब तक का प्रदर्शन बेहद खराब
अब तक प्रदर्शन
- 0 (1) बनाम पंजाब
- 8 (9) बनाम आरसीबी
- 5 (10) बनाम केकेआर
- 3 (7) बनाम सीएसके
- 3 (3) बनाम सीएसके
- 16 (10) बनाम राजस्थान
- 33 (27) बनाम पंजाब
- 24 (15) बनाम दिल्ली
- 10 (6) बनाम हैदराबाद
- 56 (36) बनाम केकेआर
- 31 (23) बनाम आरसीबी
10:00 PM, 28-Sep-2021
छह ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर 30/2
छह ओवर्स के बाद मुंबई ने दो विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 11 और सौरभ तिवारी 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। शुरुआती छह ओवरों में पंजाब का स्कोर 38/1 था।
09:48 PM, 28-Sep-2021
रवि बिश्नोई ने दो गेंदों पर झटके लगातार दो विकेट
When you remove Rohit Sharma and Suryakumar Yadav off consecutive deliveries 🔥🔥🔥#IPL2021 live ⏩ https://t.co/XvzcypKRUD pic.twitter.com/bNeVUHf0qM
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 28, 2021
09:43 PM, 28-Sep-2021
तीन ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर 15/0
तीन ओवर्स के बाद मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 8 और क्विंटन डकॉक 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
09:31 PM, 28-Sep-2021
मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, रोहित-डिकॉक क्रीज पर
मुंबई की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, पंजाब की तरफ से पहला ओवर मार्करम फेंक रहे हैं।
09:15 PM, 28-Sep-2021
पंजाब ने मुंबई को दिया 136 रन का लक्ष्य
Punjab Kings post 135-6, thanks to a 29-ball 42 from Aiden Markram 🏏
PBKS defended 125 in their last game. Who is winning today? 👀#MIvPBKS | #IPL2021
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 28, 2021