ख़बर सुनें
अव्यवस्थित जीवनशैली, खराब खानपान, चिंता, मोटापे से कई बीमारियां होती हैं। मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड के साथ ही दिल की बीमारियों का खतरा भी बहुत बढ़ गया है। बदलते समय के साथ युवाओं को भी यह बीमारी अपनी चपेट में ले रही है। विश्व हृदय दिवस पर विशेषज्ञों ने बताया कि हम किस तरह सही खानपान और नियमित व्यायाम कर अपने दिल का मजबूत बना सकते हैं। आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमशंकर ने बताया कि ओपीडी में हर दिन आने वाले 150-200 मरीजों में 35-50 ऐसे हैं जो 35 वर्ष से कम हैं। जिन्हें थकान, हाई ब्लड प्रेशर, सीने में दर्द व सांस फूलने जैसी समस्या है। ये सभी लक्षण दिल की बीमारी से जुड़े हैं।
आयुर्वेद भी कारगर
बीएचयू आयुर्वेद संकाय के वैद्य सुशील दुबे ने बताया कि हृदय रोग में आयुर्वेद बहुत लाभकारी है। अर्जुन की छाल का पाउडर बनाकर या गाय के दूध में पाक बनाकर लेने से हृदय रोग की संभावना कम होती है। ब्राह्मी और जटामांसी जैसी औषधि दिमाग को शांत रखती हैं। दिमाग शांत रहने से हृदय के कार्य में बाधा नहीं आती है, जो दिल की धड़कन नियंत्रित करने में लाभकारी है। पुनर्नवा कोलस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है। कुटकी लिवर पर काम करता है। सभी एंजाइम और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने से हृदय रोग का खतरा काफी कम हो जाता है। हल्दी व अलसी के उपयोग से भी दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।
घर बैठे ले सकते हैं सलाह
बीएचयू हृदय रोग विभाग के डॉ. धर्मेंद्र जैन ने बताया कि अस्पताल के अलावा घर बैठे ई संजीवनी ओपीडी के माध्यम से भी सलाह ली जा सकती है। वर्तमान में ओपीडी में 100 से 150 मरीजों में हर दिन 3 से 4 की एंजियोप्लास्टी हो रही है। एक से दो को पेसमेकर लगाया जाता है। दिल में छेद का भी इलाज होता है। पांच साल में दिल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 30 से 50 साल वाले अधिक हैं। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं।
यह भी जानना है जरूरी
रोजाना कम से कम 15 मिनट व्यायाम जरूर करें। पैदल भी चलें, नियमित रूप से ध्यान करना फायदेमंद होता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के लिए तैलीय भोजन का सेवन करने से परहेज करें।
‘यूज हार्ट टू कनेक्ट’ के तहत होगी जांच
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा। लोगों को हृदय रोग संबंधी लक्षण, बचाव के उपायों के प्रति जागरूकता के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से भी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के वार्षिक स्वास्थ्य कैलेंडर में इसे शामिल कर लिया है। इस साल की थीम ‘यूज हार्ट टू कनेक्ट’ है।