Publish Date: | Sun, 03 Oct 2021 02:11 PM (IST)
Gwalior Political News: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर ने आज जनमित्र केंद्र पांच कमेटी हाल कांच मिल में जमीन पर बैठकर सफाई कर्मचारियाें की समस्याएं सुनी। इस दाैरान कर्मचारियाें ने कहा कि आप ही बताएं सात हजार रुपये में क्या हाेता है। इस पर मंत्री ने कहा कि आप लाेग चिंता न करें, जाे बेहतर से बेहतर हाे सकेगा वह आप लाेगाें के लिए किया जाएगा।
ग्वालियरः ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह का अनूठा अंदाज, जमीन पर बैठकर सुनी सफाई कर्मचारियाें की समस्या pic.twitter.com/fWNI3MtbB4
— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 3, 2021
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर हमेशा ही अपने अनाेखे अंदाज के लिए चर्चाओं में रहते हैं। इस बार ऊर्जा मंत्री जमीन पर बैठकर सफाई कर्मचारियाें की समस्याएं सुनने काे लेकर चर्चा में हैं। ऊर्जा मंत्री आज सुबह आज कांच मिल कमेटी हाल में अमृत महाेत्सव के तहत सफाई कर्मचारियाें काे सम्मानित करने के लिए पहुंचे थे। यहां पर मंत्री पहुंचे ताे सफाई कर्मचारियाें ने अपनी समस्याएं बताना शुरू कर दिया। यह देख मंत्री ने कहा कि आइए आराम से बैठकर अपनी समस्याएं बताईए। इसके बाद सफाई कर्मचारी जब जमीन पर बैठे ताे ऊर्जा मंत्री भी जमीन पर बैठ गए। कर्मचारियाें की समस्या सुनने के बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर ने माैके से ही जेडाे काे फाेन लगाकर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियाें काे आश्वासन दिया कि वह इन मामलाें काे लेकर नगर निगम आयुक्त से चर्चा करेंगे। इस दाैरान मंत्री ने तीस सफाई कर्मचारियाें काे माला पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इनके पास सभी हथियार ताे हैंः ऊर्जा मंत्री ने सफाई कर्मचारियाें से चर्चा की, इस दाैरान उन्हाेंने सफाई सुपरवाइजर से पूछा कि इनके पास सभी हथियार ताे हैं। इस पर कर्मचारियाें ने बताया कि कई साधन उनके पास नहीं है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने जेडाे काे निर्देश दिए कि वह कर्मचारियाें काे जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएं।
Posted By: vikash.pandey

