ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 Sep 2021 12:38 PM IST
Comparision Between Force Gurkha vs Mahindra Thar: Force Motors (फोर्स मोटर्स) ने अपनी न्यू जेनरेशन Gurkha एसयूवी लॉन्च कर दी है। ऑल-न्यू Force Gurkha SUV 13.59 लाख रूपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इस एसयूवी की पहचान एक दमदार ऑफ-रोडर की रही है और नए अवतार में, यह ज्यादा पावरफुल बन गई है। नई गुरखा एसयूवी का मुकाबला Mahindra Thar जैसे प्रतिद्वंदियों से है, जो भारतीय बाजार में मौजूद एक लोकप्रिय ऑफ-रोडर है।
Force Gurkha और Mahindra Thar दोनों ही अफोर्डेबल लाइफस्टाइल SUV सेगमेंट में आती हैं। दोनों एसयूवी कठिन ऑफ-रोडिंग करने में सक्षम हैं और 20 लाख स्लैब से नीचे की कीमत में उपलब्ध हैं।
Mahindra Thar को साल 2020 के आखिर में एक जेनरेशन अपडेट के साथ उतारा गया था। नई थार को खरीदारों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, और इस एसयूवी का वेटिंग पीरियड 12 महीने का आंकड़ा पार कर गई है। यहां हम आपको बता रहे हैं नई महिंद्रा थार और न्यू-जेनरेशन फोर्स गुरखा 2021 में फीचर्स, कीमत और पावर के लिहाज से कितना अंतर है।