- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates | Punjab Politics | Siddhu | Amrinder Singh | Congress | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

KCNA ने हाइपरसोनिक मिसाइल को रणनीतिक हथियार बताया है। साथ ही कहा कि इससे उत्तर कोरिया की रक्षा क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी।
उत्तर कोरिया ने जगंग प्रांत में अपनी नई विकसित ह्वासोंग-8 हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह परमाणु क्षमता से लैस है। इस मिसाइल को रक्षा विज्ञान अकादमी ने हाल ही में विकसित किया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर मिसाइल दागी। नॉर्थ कोरिया ने हाल के दिनों में कई मिसाइलों का परीक्षण किया है। साथ ही इसने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर हथियार कार्यक्रमों को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
राहुल गांधी केरल पहुंचे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के कालीकट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। वह आज कोझीकोड और मलप्पुरम का दौरा करेंगे। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद राहुल का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। मंगलवार को कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणा के कांग्रेस में शामिल होने के वक्त हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी राहुल गांधी नजर नहीं आए थे।
बिहार में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग जारी
बिहार में 34 जिलों के 48 प्रखंडों में पंचायत चुनाव के 23,161 पदों के लिए बुधवार सुबह से वोटिंग शुरू हो चुकी है। जितिया पर्व के कारण महिला सुबह से ही पहुंचने लगी हैं। भोजपुर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, नालंदा समेत बिहार के 34 जिलों में व्रती महिलाएं भी वोट देने के लिए पहुंची हैं। वे सुबह 6 बजे से ही पहुंचने लगी और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
MP उपचुनाव में शिवराज-कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर
मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। लोकसभा की तरह ही विधानसभा की सीटों की हार-जीत से भी मौजूदा सरकारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। फिर भी यह चुनाव दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का है। इस उपचुनाव को 2023 की सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
REET पेपर लीक में RAS-RPS अफसरों पर एक्शन
राजस्थान में REET पेपर लीक मामले में सरकार ने एक्शन शुरू कर दिया है। एक RAS, 2 RPS और सवाई माधोपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सहित 20 अधिकारियों-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें 3 कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर इन्हें बर्खास्त किया जाएगा। FIR भी दर्ज कराई गई है। RAS और RPS के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई। REET में इन सबकी भूमिका शक के दायरे में पाई गई। प्रदेश में पहला ऐसा मामला है, जब नकल या पेपर लीक जैसे मामले में RAS और RPS पर कार्रवाई हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज के प्रमुख इवेंट्स….
- IPL में बेंगलुरु की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।
- सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब के CM चन्नी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।
- जापान में प्रधानमंत्री पद के लिए वोटिंग होगी। इसमें पहली बार दो महिलाएं भी दावेदार हैं।