मनोरंजनThu, 07 Oct 2021 01:19 PM

बॉलीवुड अपनी चमक-दमक और ग्लैमर के लिए जाना जाता है। शूटिंग और काम खत्म करने के बाद सितारे अक्सर शाम से लेकर देर रात तक पार्टियां करते देखे जाते हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई बड़े सितारे हैं जिनके बगैर तो इन पार्टियों की रौनक फीकी मानी जाती है तो चलिए इसी कड़ी में दिखाते हैं कि कौन से सेलिब्रिटीज हैं जो पार्टियों के बहुत शौकीन हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम करण जौहर का आता है। करण जौहर ना केवल पार्टियों में हिस्सा लेना पसंद करते है बल्कि वह बड़ी पार्टियां होस्ट करने के लिए जाने जाते हैं जहां बॉलीवुड के बड़े से बड़े कलाकार पहुंचते हैं।

करीना कपूर अपने गर्ल गैंग के साथ अक्सर देखी जाती हैं। उनकी पार्टी में बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा जरूर होती हैं।

रणबीर कपूर हाउस पार्टीज में अयान मुखर्जी और अपने करीबी दोस्तों के साथ पार्टियां करना पसंद करते हैं।

करण जौहर के दोस्त और मनीष मल्होत्रा का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। मनीष मल्होत्रा के घर पर अक्सर सितारों का जमावड़ा देखा जाता है।

करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और करीना कपूर के यहां होने वाली पार्टियों में मलाइका अरोड़ा अहम हिस्सा होती हैं।

स्टारकिड्स की बात की जाए तो अनन्या पांडे, सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर की पार्टी की तस्वीरें तो वायरल होती रहती हैं।

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान पार्टियों के मामले में भी सुल्तान ही हैं। बर्थडे बैश हो या कोई अन्य खास मौका, पनवेल स्थित फार्महाउस पर वह जमकर मस्ती करते हैं।