श्रावस्ती12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

श्रावस्ती में पुलिस ने पांच लकड़ी तस्करों को किया गिरफ्तार।
श्रावस्ती में पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। जो कि सागौन की लकड़ी की तस्करी करते हैं। हालांकि. जंगल में घुसकर पेड़ काटना अवैध है फिर भी बदमाश ऐसा करते है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 12 लकड़ियां व दो बाइके बरामद की हैं।
बिल्ली भीत जंगल अवैध रूप से की पेड़ों की कटाई
जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के पश्चिमी सोहेलवा रेंज के बिल्ली भीत जंगल का यहा मामला है। यहां पुलिस ने 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जंगल रेंज मे लोगों का जाना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी वन माफियाओं द्वारा कई प्रजाति की बेशकीमती पेड़ों को काटा जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली कि सोमवार की रात पेड़ों की कटाई की गई है। मंगलवार की सुबह वन क्षेत्राधिकारी व वन कर्मियों की टीम द्वारा बिल्ली भीत के जंगल में पहुंचकर घेराबंदी की गई तो मौके से बेशकीमती सागौन के 12 बोटे बरामद हुए।वही इस दौरान वन विभाग की टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
विभाग ने आरोपियों को भेजा कोर्ट
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शकील, त्रिभुवन, मनोहर लाल व गंगादीन के रूप में हुई है। बरामद बेशकीमती लकड़ी व बाइक को पश्चिमी सोहेलवा वन कार्यलय लाया गया। जहां उसको सीज कर दिया गया है। साथ ही गिरफ्तार पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को कोर्ट भेजा गया है।