सिंगर Yohani De Silva की तस्वीर दिखाकर आपसे बोला जा रहा है बड़ा झूठ, जानें क्या है सच

First Published Sep 30, 2021, 11:33 AM IST

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर श्रीलंका की सिंगर योहानी डी सिल्वा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि उन्हें भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक राजदूत नियुक्त (Appointed the Cultural Ambassador) किया गया है। मानिके मगे हिते (Manike Mage Hithe) फेम गायिका योहानी डी सिल्वा (Sri Lankan Singer Yohani De Silva) की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर वायरल इस मैसेज को लेकर कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। कुछ लोग इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ इसे एक बढ़िया कदम बता रहे हैं। लेकिन सच क्या है। क्या सच में योहानी डी सिल्वा (Yohani De Silva) को ये नियुक्ती मिली है। जानें क्या है इस वायरल मैसेज का सच…? 
 

Fake News Sri Lankan Singer Yohani De Silva Appointed the Cultural Ambassador

वायरल मैसेज में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में बताया जा रहा है कि योहानी को कोलंबो हाईकमीशन में कल्चरल एंबेसडर नियुक्त किया गया है। वे भारत और श्रीलंका के बीच कल्चर को लेकर काम करेंगी। कुछ वेब पोर्टल्स ने भी ऐसा ही दावा किया है।

Fake News Sri Lankan Singer Yohani De Silva Appointed the Cultural Ambassador

वायरल मैसेज का सच क्या है?
वायरल दावे की पड़ताल करने के लिए योहानी से जुड़ी कुछ खबरों को सर्च किया गया। इस दौरान कुछ ट्वीट्स भी मिले, जिसमें मुताबिक, इंडियन हाई कमीशन ने श्रीलंका में गाना गाने के लिए योहानी की तारीफ की थी। उन्हें न्यूएस्ट कल्चरल एंबेसडर करार दिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर इसे गलत तरीके से प्रचारित किया गया। यह केवल एक प्रशंसा थी। कोई आधिकारिक नियुक्ति नहीं हुई है।

Fake News Sri Lankan Singer Yohani De Silva Appointed the Cultural Ambassador

गूगल पर सर्च करने पर 18 सितंबर को फेसबुक पर एक पोस्ट मिली, जिसमें इंडियन हाई कमीशन (कोलंबो) ने योहानी की तारीफ की थी। जब उनके गाने को YouTube पर 110 मिलियन से अधिक बार देखा गया था। 
 

Fake News Sri Lankan Singer Yohani De Silva Appointed the Cultural Ambassador

21 सितंबर को योहानी ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट की, जिसमें लिखा, डॉक्टर रेवंत विक्रम सिंह डायरेक्टर, भारतीय सांस्कृतिक केंद्र (जिसे अब स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र कहा जाता है) ने आज अपने कार्यालय में हमारी मेजबानी की।

Fake News Sri Lankan Singer Yohani De Silva Appointed the Cultural Ambassador

AFP फैक्ट चेक की टीम ने भारतीय हाईकमीशन से संपर्क किया, जिसके बाद पुष्टि की गई कि 25 सितंबर तक योहानी को आधिकारिक तौर पर सांस्कृतिक राजदूत नियुक्त नहीं किया गया था। इससे पहले एआर रहमान जैसी कई भारतीय हस्तियों को सांस्कृतिक राजनयिक नियुक्त किया गया था, लेकिन उसे लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी। 
 

Fake News Sri Lankan Singer Yohani De Silva Appointed the Cultural Ambassador